सरकारी कॉलेज रोपड़ में सात दिवसीय सिविल डिफेंस सिखलाई कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

भास्कर न्यूज। रोपड़ सरकारी कॉलेज रोपड़ में डीसी रोपड़ आदित्य डेचलवाल की रहनुमाई में सिविल डिफेंस टीम रोपड़ की अगुवाई तथा कॉलेज की एनएसएस, रेड रिबन क्लब और एनसीसी यूनिट के सहयोग से सात दिवसीय सिविल डिफेंस कैपेसिटी बिल्डिंग सिखलाई कैंप करवाया। समापन समारोह में प्रिंसिपल एवं डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग जतिंदर सिंह गिल मुख्य मेहमान शामिल हुए। उन्होंने सरकार के इस सराहनीय प्रयास की भरपूर प्रशंसा की, वॉलंटियर्स को आशीर्वाद दिया और सिविल डिफेंस टीम रोपड़ को सिखलाई कैंप के सफल आयोजन पर बधाई दी। सिखलाई इंचार्ज सुदर्शन सिंह ने बताया कि वॉलंटियर्स को सीपीआर, प्राथमिक मेडिकल सहायता, आग बुझाने, हादसों से निपटने, राहत एवं बचाव, आपदा प्रबंधन तथा आपातकाल के दौरान सुरक्षित निकासी जैसी महत्वपूर्ण सिविल डिफेंस सिखलाई दी। इस दौरान एनडीआरएफ टीम, आईडीडीपी टीम तथा सिविल अस्पताल की टीम ने भी विशेष सत्र लगाए। वॉलंटियर्स को केवल सैद्धांतिक ही नहीं बल्कि व्यावहारिक सिखलाई भी दी गई तथा मैदान में अभ्यास करवाए। सिविल डिफेंस रोपड़ टीम के नारायण शर्मा ने बताया कि कैंप में कुल 360 वॉलंटियर्स ने भाग लिया, जिनमें से 250 सरकारी कॉलेज रोपड़, 40 शिवालिक कॉलेज नंगल तथा 70 रोपड़ जिले के विभिन्न सिविल विभागों से संबंधित थे। सभी वॉलंटियर्स को सेफ्टी किट, मेडिकल किट, बुकलेट, ट्रैकसूट, जूते, डायरी, पेन, पेपर बोर्ड, टी-शर्ट और बैग बांटे। इस मौके कैंप को सफल बनाने में सिविल डिफेंस रोपड़ टीम के प्रेम नारायण, विजय कुमार, रेड रिबन प्रोग्राम अफसर डॉ. अनु शर्मा, प्रो. कीर्ति भागीरथ, एनएसएस प्रोग्राम अफसर प्रो. जगजीत सिंह, प्रो. कुलदीप कौर, प्रो. रवनीत कौर, प्रो. चंद्रगुप्त, प्रो. मनप्रीत सिंह तथा सहायक प्रोग्राम अफसर प्रो. गुरप्रीत कौर, प्रो. लवलीन वर्मा, प्रो. तरनजोत कौर, प्रो. मनदीप कौर, प्रो. मनप्रीत कौर और प्रो. डिंपल ने अहम योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *