पाली में एक सरकारी क्वार्टर की पार्किंग से चोर बाइक चोरी कर ले गए। सुबह जब युवक उठा तो बाइक नहीं देख उसके होश उड़ गए। आस-पास ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे में थक हारकर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पाली के औद्योगिक नगर थाने में दी रिपोर्ट में पाली शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले अरविंद सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह देवड़ा ने बताया कि पाली के पुराना हाउसिंग बोर्ड में बने क्वार्टर में वह परिवार सहित रहता है। हमेशा की तरह 11 जनवरी की शाम को क्वार्टर की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी थी। जिसे रात को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। 12 जनवरी की सुबह उठने पर उन्हें बाइक चोरी होने की जानकारी हुई। रिपोर्ट में बताया कि अपने स्तर पर उसने आस-पास के क्षेत्र में बाइक को ढूंढा, लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में थक हार कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्जकर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।


