सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा; चला बुलडोजर:2 फार्म हाउस समेंत 40 मकानों को किया जमींदोज,मास्टर प्लान की जमीन पर लोगों ने किया था कब्जा

रायपुर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करने वालों लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन, रायपुर नगर निगम ,रायपुर डेवलपमेंट आथॉरिटी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी जमीन पर बने 40 मकान और 2 फॉर्म हाउस को जमींदोज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी जमीन पर आरडीए द्वारा सिटी पार्क एरिया बनना है और वहां 40 फीट चौड़ी सड़क प्रस्तावित है । कौशल्या विहार (कमल विहार )में लगी सरकारी जमीन पर लंबे समय से कब्जा कर लोगों ने मकान बना रखा था। लगातार कब्जा बढ़ता देख जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवाया है। 5 घंटे चली कार्रवाई शनिवार सुबह 5 बजे से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू हुई और करीबी 10 बजे तक लगातार बुलडोजर चलता रहा। जिला प्रशासन समेत ,नगर निगम RDA और पुलिस बल को सुबह 4.30 बजे रिपोर्टिंग टाइम रखा गया था। कार्रवाई के लिए जब टीम पहुंची इस दौरान बड़ी संख्या में लोग विरोध करने लगे । लेकिन अवैध कब्जा धारियों के भारी विरोध के बावजूद भी टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। करीब 5 घंटे चली इस कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन इतनी बड़ी मात्रा में कैसे सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया। इसकी जांच शुरू कर दी है। रुपए लेकर अवैध कब्जा की आशंका बड़ी संख्या में हुए अवैध कब्जे और बड़ी संख्या में पक्के निर्माण होने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम को आशंका है कि किसी व्यक्ति के द्वारा सरकारी जमीन पर पैसा लेकर अवैध कब्जा करवाया गया है और जमीन के एवज में उनसे कुछ पैसे भी लिए गए है। वही इस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन की टीम जांच कर रही है। और अवैध कब्जा करवाने वाले लोगों की तलाश कर रही है। 200 से अधिक संख्या में टीम पहुंची अवैध कब्जों को कार्रवाई करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन,नगर निगम ,RDA के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 8 जेसीबी , 10 से अधिक ट्रक, एक बड़ी बस भरकर पुलिस के जवान और अलग अलग क्षेत्र के थाना प्रभारी , जोन कमिश्नर समेत अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *