सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी:चतरा में दो आरोपी गिरफ्तार, पटना और औरंगाबाद के रहने वाले

चतरा के हंटरगंज थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पटना के आलमगंज निवासी नीरज कुमार (45) और औरंगाबाद के गोह निवासी धीरेंद्र कुमार (40) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एक पीड़ित छात्र पंकज कुमार की शिकायत पर की गई। पंकज ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मोबाइल फोन से कई अन्य पीड़ित छात्रों की लिस्ट भी मिली आरोपियों के पास से एक सफारी गाड़ी, एक स्मार्टफोन और दो कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन से कई अन्य पीड़ित छात्रों की लिस्ट भी मिली है। दोनों आरोपियों पर हंटरगंज थाना में बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *