गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए एक युवक ने अपने सौतेले भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विवेक उरांव के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक की मौसी कमला कच्छप ने बताया था कि उनके भांजे की हत्या उसके सौतेले भाई रतिक उरांव, सौतेले पिता अशोक खेरवार और उनके दोस्त रोकी बरवा ने मिलकर की। अनुकंपा पर नौकरी के लिए दोनों बेटों द्वारा दावा किया जा रहा था पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी रतिक उरांव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पिता की मौत के बाद में अनुकंपा पर नौकरी के लिए दोनों बेटों द्वारा दावा किया जा रहा था। इसको लेकर विवेक उरांव एवं सौतेली मां में कई बार विवाद भी हो चुका था। विवेक की गला दबाकर हत्या कर दी उसके पिता की सरकारी नौकरी पाने के लिए उसकी सौतेली मां बसंती देवी, सौतेला पिता अशोक खेरवार और दोस्त रोकी बरवा ने मिलकर साजिश रची। इसके बाद विवेक की गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय रतिक उरांव, अशोक खेरवार, 22 वर्षीय रोकी बरवा और बसंती उरांव शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


