सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: संधू

भास्कर न्यूज | अमृतसर आम आदमी पार्टी के अमृतसर ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के चेयरमैन गुरप्रताप सिंह संधू गांवों में ब्लॉक मीटिंगें कर रहे हैं। इसी कड़ी में अटारी में ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह के आवास पर विभिन्न गांवों के सरपंचों और ग्राम अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर हलका संगठन इंचार्ज गुरदर्शन सिंह गोल्डी, सोनू अवस्थी, समिति सदस्य दलबीर सिंह, सरपंच करनजीत सिंह ढींगरा कॉलोनी और बलदेव सिंह धोडीविंड सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बैठक के दौरान गांव के विकास कार्यों, जनसेवा और आगामी पार्टी एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई। संधू ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर सरकार की लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी दें और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। ‘आप’ सरकार पारदर्शिता के साथ विकास के नए पैमाने तय कर रही है और आने वाले समय में जनहित के कार्यों में और तेजी लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *