भास्कर न्यूज | जालंधर जिला टूर्नामेंट कमेटी की तरफ से इन दिनों जिला स्तरीय स्कूल गेम्स करवाई जा रही है। जिसमें लॉन टैनिस गेम को लेकर अब विवाद हो रहा है। जिले के अलग-अलग स्कूलों में नियुक्त लॉन टेनिस के कोचों ने इसका विरोध जताते हुए जिला एजुकेशन अधिकारी डॉ. गुरिंदरजीत कौर को लिखित शिकायत भी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि खेल कैलेंडर 2025-26 की मिती 19 अगस्त के अनुसार लॉन टैनिस के लिए जालंधर स्पोर्ट्स सेंटर साउथ सिटी बताया गया है। जबकि उक्त जगह जालंधर शहर से बाहर है। यहां पर खिलाड़ियों और खेल अध्यापकों का पहुंचना मुश्किल है और स्कूलों की तरफ से खिलाड़ियों को इस जगह पर आर्थिक के लिए भी आर्थिक नुकसान और परेशानियों होंगी। यह जगह प्राइवेट अकादमी के तहत चल रही है जिसका किसी भी एजुकेशन इंस्टीच्युट के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि बर्ल्टन पार्क में सरकारी लॉन टैनिस अकादमी है जिसे इग्नोर करते हुए प्राइवेट अकादमी में टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से इसी जगह पर लॉन टैनिस के मैच खेले जाते है। इस लिए जिला एजुकेशन अधिकारी अपने स्तर पर अब इसे बदल कर सभी खिलाड़ियों और खेल टीचर्स की सुविधा के लिए सरकारी लॉन टैनिस अकादमी में टूर्नामेंट करवाने की परमिशन जारी करें। शिकायत देने वालों में कोच विजय, रितिक, गौरव, अतुल, सन्नी, गौतम जबकि खेल अध्यापकों में सुरजीत, भावना, रमन, राकेश है। हैरानी की बात है कि जब सरकारी जगह पर सरकारी सेंटर चल रहा है तो फिर प्राइवेट अकादमी का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।


