सरकारी स्कूलों में स्मार्ट एजुकेशन की पहल:201 स्कूलों में स्मार्ट टीवी से गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की पढ़ाई होगी

बारां के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिले के 201 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा शुरू की जाएगी। इन कक्षाओं में कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को वीडियो कंटेंट के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी गंगाधर निर्मल के अनुसार, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और संपर्क फाउंडेशन की यह पहल है। इस योजना के तहत स्कूलों को 201 स्मार्ट टीवी और 485 संपर्क स्मार्ट टीवी डिवाइस मिलेंगे। स्मार्ट क्लास में पढ़ाई का तरीका नवीन होगा। हर विषय के लिए पाठ योजना तैयार की गई है। एनिमेटेड वीडियो के जरिए विषयों को समझाया जाएगा। खेल-खेल में विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। गणित किट भी उपलब्ध कराई गई है। यह पहल निजी स्कूलों की तर्ज पर की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों को समझने में आसानी होगी। विजुअल माध्यम से पढ़ाई करवाने से कठिन विषयों का डर दूर होगा। इस नई व्यवस्था से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *