सरकारी स्कूल की जमीन पर ग्रामीणों ने बोई सरसों:टीकमगढ़ में 1.6 हेक्टेयर भूमि से हटाया कब्जा, तहसीलदार ने की कार्रवाई

टीकमगढ़ के दिगौड़ा तहसील में सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चतुरकारी के सरकारी प्राइमरी स्कूल की 1.617 हेक्टेयर भूमि पर कुछ किसानों ने अवैध रूप से सरसों की फसल बो दी थी। स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद शनिवार को दिगौड़ा तहसीलदार प्राची जैन ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। बाउंड्रीवाल के अंदर ग्रामीणों ने उगाई सरसों तहसीलदार प्राची जैन ने बताया कि प्राथमिक शाला चतुरकारी की बाउंड्रीवाल के भीतर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। सरसों की फसल और तार-फेंसिंग को हटवाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके बाद मौके पर ही प्राथमिक शाला चतुरकारी के सहायक शिक्षक दिनेश कुमार लिटोरिया को जमीन का कब्जा सौंप दिया गया। तहसीलदार के अनुसार, ग्राम चतुरकारी में देवेन्द्र और धनीराम कुशवाहा नामक व्यक्तियों ने प्राथमिक शाला चतुरकारी की बाउंड्रीवाल के भीतर 1.617 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा कर सरसों की फसल लगाई थी और तार-फेंसिंग कर ली थी। सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी राजस्व टीम ने तहसीलदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से मुक्त कराया। इस दौरान तहसीलदार ने ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी कि यदि भविष्य में सरकारी जमीन पर दोबारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *