लुधियाना| मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन, सिविल लाइंस की कॉमर्स सोसायटी ने शैक्षणिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत बी.एड. छात्रों द्वारा तैयार किए गए शिक्षण मॉडल और लर्निंग एड्स सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पामल को भेंट किए। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सामग्री प्राप्त होने की पुष्टि की और कहा कि इन्हें कक्षाओं में प्रभावी रूप से उपयोग किया जाएगा। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. त्रिप्ता ने कॉमर्स सोसायटी के प्रयासों की सराहना की और इसे दोनों संस्थानों के शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने वाला कदम बताया।


