सरकारी स्कूल माहना सिंह ने सफाई अभियान चलाकर किया जागरूक

भास्कर न्यूज | अमृतसर वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड के आसीज स्टार की ओर से सरकारी स्कूल माहना सिंह में सफाई अभियान किया गया। स्वच्छ भारत को लेकर चलाई गई मुहिम में पार्षद इंदरजीत सिंह पंडोरी, प्रिंसिपल परविंदर सिंह और अध्यापक भी शामिल हुए। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज ने कहा कि उनका चर्च माता यरूशलेम की शिक्षाओं का पालन करता हैं। जिसके तहत आज की सफाई मुहिम पूरे देश में चलाई जा रही है। इस दौरान यूथ वालंटियर्स आसीज स्टार की ओर से सफाई पर लोगों को जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर पार्षद इंदरजीत सिंह पंडोरी ने कहा कि आसीज स्टार की ओर से लोगों को सफाई बनाए रखने का संदेश देना प्रसंशनीय है। इस दौरान प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना दी। वहीं, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च अॉफ गॉड के आसीज स्टार और अध्यक्ष मनोज आर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमनदीप सिंह, आस्टिन मैसी, नगर निगम की टीम के साथ सेनेट्री इंस्पेक्टर राजन कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *