सरकारी स्कूल में अनुपस्थित सहायक शिक्षक निलंबित:निरीक्षण में हुआ खुलासा, रायगढ़ में DEO ने आदेश जारी किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के सरकारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ एक सहायक शिक्षक अनुपस्थित था। संकुल प्राचार्य ने जब स्कूल का निरीक्षण किया, तो इसका खुलासा हुआ। मामले में बिना सूचना अनुपस्थित सहायक शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला नेवार में सहायक शिक्षक रामलाल पटेल पदस्थ है। 18 जून को जब संकुल प्राचार्य ने स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया, तो सहायक शिक्षक रामलाल पटेल स्कूल में अनुपस्थित मिला। इस दौरान स्कूल संचालन मिड डे मील प्रभारी द्वारा किया जा रहा था। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि रामलाल पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ के कार्यालय में उपस्थित होकर अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों के साथ स्कूल समय में बातचीत करते रहे, जिससे उनके अनुपस्थित रहने की पुष्टि हुई। इससे स्कूल का संचालन और माध्यन्ह भोजन बाधित हुआ। DEO को दी गई जानकारी
ऐसे में इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। जहां जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी केव्ही राव ने सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही रामलाल पटेल को निर्देशित किया गया है कि वह निलंबन अवधि में विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ के अधीन काम करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *