सरकारी स्कूल में एक छात्रा ने दूसरी को चाकू मारा:पानी की बोतल को लात मारने पर हुआ विवाद, बांह पर लगी चोट, दो जगह लगाने पड़े टांके

बीकानेर के एक ग्रामीण सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय की छुट्टी होने पर 11वीं क्लास की एक लड़की ने कक्षा 12वीं की लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना में लड़की की बाह पर दो जगह घाव हुए हैं। घटना के बाद विद्यालय परिसर के बाहर हड़कंप मच गया। घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल छात्रा को चोट के चलते टांके आए हैं, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही परिजन एवं स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। मामूली विवाद में हुई चाकूबाजी घटना का कारण कार्यालय में रखी पानी की बोतल को बताया जा रहा है। एक लड़की अपनी पानी की बोतल स्कूल के ऑफिस में भूल गई। वो वापस लेने गई तो दूसरी लड़की ने पानी की बोतल को लात मार दी। इस पर दोनों विवाद हो गया। छुट्‌टी होने के बाद 11वीं क्लास की लड़की ने बारहवीं क्लास की लड़की पर चाकू से हमला बोल दिया। लड़की के पास चाकू कहां से आया? इसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *