सरकारी स्कूल में महिला डांसरों के डांस का VIDEO:न्यू ईयर सेलिब्रेशन में लोगों ने उड़ाए पैसे; प्रिंसिपल बोले- पंचायत ने मांगी थी अनुमति

दतिया में एक सरकारी स्कूल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर महिला डांसर डांस करती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग डांसरों पर पैसे उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। मामला परासरी गांव स्थित एक शासकीय मिडिल स्कूल का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया स्कूल परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि शैक्षणिक संस्था में इस तरह का कार्यक्रम कैसे हुआ। देखिए तस्वीरें प्राचार्य बोले- पंचायत ने ली थी अनुमति
मामले पर स्कूल के प्राचार्य बलवान सिंह ने सफाई दी है। उनका कहना है कि पंचायत सचिव रिंकू यादव और सरपंच नीलम परिहार ने कार्यक्रम की अनुमति ली थी। कार्यक्रम स्कूल की छुट्टी के बाद आयोजित किया गया था। बताया गया था कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। डीपीसी ने प्राचार्य से मांगा जवाब
डीपीसी राजेश शुक्ला ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। प्राचार्य से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में आयोजन तय नियमों के तहत ही हो सकता है। नियम टूटे तो होगी सख्त कार्रवाई
डीपीसी ने स्पष्ट किया कि जांच जारी है। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो कार्रवाई होगी। प्रशासन यह जांच कर रहा है कि किसकी अनुमति से कार्यक्रम हुआ। यह भी देखा जा रहा है कि अनुमति की शर्तों का पालन हुआ या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *