सरकारी स्कूल से कंप्यूटर,बैटरी और अन्य सामान चोरी

थाना अजनाला की पुलिस ने लखूवाल के सरकारी हाई स्कूल की दीवार में सेंधमारी कर तीन कंप्यूटर, चार बैटरियां, 10 हैडफोन, हॉम थीएटर स्पीकर, एक एंपलिफायर व अन्य सामान चोरी करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना 19 फरवरी की दरमियानी रात की है। स्कूल प्रबंधक को अगले दिन सुबह साढ़े 7 बजे चौकीदार की ओर से आ फोन के बाद पता चला। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल के इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि 20 फरवरी सुबह चौकीदार बलजीत सिंह ने फोन करके बताया कि स्कूल में चोरी हो गई है। जब वह स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल की दीवार में सेंधमारी हुई थी। चोरों ने चोरी तो की। दो कंप्यूटर भी तोड़ गए। इसके अलावा लैब में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *