सरकारी स्मार्ट स्कूल बना क्रिकेट चैंपियन

जालंधर| जिला टूर्नामेंट कमेटी की तरफ से 69वीं जोनल गेम्स के तहत शनिवार को क्रिकेट के मुकाबले करवाए गए। इस दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लम्मा पिंड ने जोन-1 की तरफ से हिस्सा लेते हुए लगातार चौथे साल जिला चैंपियन बनने का खिताब हासिल किया। इस दौरान प्रिंसिपल सुमन बाला सोनी, डीपीई विकास चड्ढा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान जोन नंबर-2 लॉ ब्लॉस्म स्कूल और जोन नंबर-4 सिटी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर क्रिकेट से जुड़े कोच भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *