सरकार कर रही गरीबों की आजीविका छीनने का प्रयास:’मनरेगा बचाओ’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना

बूंदी ब्लॉक की हटीपुरा पंचायत के दौलतपुरा गांव में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एक कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महावीर मीणा, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा मुख्य वक्ता थे। कार्यकर्ताओं और आमजनों ने अतिथियों का स्वागत किया। बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आमजन से आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की विचारधारा वाले और विकास को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। शर्मा ने बूंदी विधानसभा क्षेत्र और पूरे बूंदी जिले की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सांसद ओम बिरला देश के सर्वोच्च पद पर होने के बावजूद बूंदी विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पिछली सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। विधायक शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार को लगभग दो-तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन बूंदी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव में विकास कार्यों के लिए कोई नया फंड जारी नहीं किया गया है। उन्होंने मनरेगा योजना को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार नाम और स्वरूप बदलने के बहाने इसे बंद कर गरीबों की आजीविका छीनने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस गरीबों की है भाजपा अमीरों की है: मीणा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब अन्य पिछड़ा वह शोषण परिवारों की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी अमीरों धन्नासेठों की सरकार है। गरीब लोगों का जो काम का अधिकार मनरेगा योजना के तहत मिला उस अधिकार को भी छीनना चाह रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हर गरीब अन्य पिछड़ा वर्ग शोषित परिवारों के साथ है। हम अब जिले में सभी गांवों में मनरेगा संग्राम बचाव के तहत कार्यक्रम कर आमजन को जागरूक करने का लगातार काम कर रहे हैं। जन विरोधी सरकार जल्द हटने वाली है: गुंजल
लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि यह सरकार जन विरोधी है, जो जल्द हटने वाली है। यह सरकार अमीरों की सरकार है, जिसको गरीब अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों से कोई मतलब नहीं है। इसको तो इनको लाचार बनाकर चुनाव के टाइम में पैसा का लाभ देकर वोट लेने का स्वार्थ है। देश के हालात जो आज हुए हैं वह आजादी के पूर्व से अभी तक कभी नहीं हुए। यह देश कर्ज से डूबा हुआ है। गरीबों को हटाओ महंगाई लाओ: शर्मा
कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी गरीबों को हटाकर मंगाई बढ़ाकर धनासेठों के व्यापार बढ़ा रही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों को गणेश मानकर उसकी सेवा करने का काम किया है। आज भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और राज्य में सभी गरीब मतदाताओं को SIR के माध्यम से हटाने का काम कर रही है। पूर्ववर्ती सरकार के समय गरीबों को प्रत्येक मां खाने पीने का राशन सामग्री मिलता था। वह भी सरकार ने बंद कर दिया और अब मनरेगा जिससे गरीबों की रोजी-रोटी चलती थी उसे योजना को भी नाम के बहाने से बंद करने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में बाबूलाल भातडिया, सत्यदेव पालीवाल, इकाई अध्यक्ष दुर्गा लाल सैनी पन्नालाल मीणा, गिरिराज गुर्जर, राधेश्याम मीणा, नन्दकिशोर कुशवाह, रामस्वरूप गुर्जर, रमेश मीणा, नेत्रपाल बंजारा, महेश वर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे! !

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *