राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर में 17 दिसम्बर, मंगलवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा जिले से 10 हजार लोग सोमवार रात को लगभग 250 बसों से जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर रवाना होने से पहले महिलाओं ने बसों के बाहर लोकगीतों पर डांस किया और बस में बैठने के बाद भी लोकगीत गुनगुनाती रही। इस दौरान कई योजनाओं से संबंधित पोस्टर भी उन्हें दिए गए और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी दी गई।राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को जयपुर में वाटिका के दादिया में राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित करेंगे साथ ही विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। इस कार्यक्रम का समस्त ग्राम पंचायतों में आईटी सेवा केन्द्रों में लाइव प्रसारण किया जायेगा वहीं जिला स्तर पर नगर निगम सभागार में लाइव प्रसारण किया जाएगा।


