सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई

भास्कर न्यूज | नारायणपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए नारायणपुर के पुराना बस स्टैण्ड में में जनसंपर्क विभाग द्वारा दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस छायाचित्र प्रदर्शनी का लोगों ने निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई। इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया। जगदलपुर। जिला प्रशासन के द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में मौजूद लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *