सरकार के ख़िलाफ़ धरने पर बैठेंगे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी:IPS अधिकारी को बीकानेर से नहीं हटाने के ख़िलाफ़ विधानसभा के आगे 6 फरवरी से धरने पर बैठेंगे

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने राज्य की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। भाटी ने एक आईपीएस अधिकारी का बीकानेर से ट्रांसफर नहीं होने के विरोध में बग़ावती स्वर उठाए हैं। आईपीएस अधिकारी डॉ प्यारेलाल शिवरान है, जिन्हें प्रमोट होने पर हाल ही में बीकानेर एसीबी का एसपी बनाया गया है। भाटी ने यहाँ पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीकानेर में गत दस वर्षों ( 19.11.2015) से लगातार पुलिस अधिकारी प्यारेलाल शिवरान बीकानेर में विभिन्न पदों पर l रहे है। इनके बारे में मैंने तथा श्रीकोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने लगातार चुनाव आयोग, मुख्यमंत्री तथा पुलिस के उच्चाधिकारियों को एक राजनैतिक पार्टी से विशेष जुड़ाव व अन्य शिकायतें की थी। शिवरान लगातार एक ही जिले में लम्बे समय से रहे हैं। शिवराम 8 फरवरी 2024, 11 मार्च 2024, 07 अक्टूबर 2024 तथा 19 दिसम्बर 2024 को हुए आदेश से लगातार रहे है। पक्षपातपूर्ण कार्यवाही करने, लगातार एक ही जिले में राजपत्रित अधिकारी के रूप में स्थानान्तरण, पदस्थापन करने की शिकायतें की थी। शिवरान के पारिवारिक लोगों का बीकानेर में व्यवसाय होने का भी उल्लेख किया था । आखिर में 19 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री से मिलकर अंशुमान सिंह भाटी व देवी सिंह भाटी ने ज्ञापन दिया था कि शिवरान का आर.पी.एस. से आई.पी.एस. में पदौन्नति हो गई है और अब यह भ्रष्टाचार निरोधक विभाग बीकानेर में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापन करवायेंगे। भाटी का आरोप है कि हमारे बार-बार अनुरोध करने, राज्य सरकार के विभागीय निर्देशों के अनुसार किसी राजपत्रित अधिकारी की एक ही पद पर तीन वर्षों से अधिक पदस्थापन नहीं रहने तथा लम्बे समय तक एक ही जिले में विभिन्न पदों पर पदस्थापित नहीं करने के भी निर्देश है, इसके बावजूद राज्य सरकार ने 31 जनवरी को प्यारेलाल शिवरान आई.पी.एस. को नई स्थानान्तरण लिस्ट में पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग, बीकानेर में पदस्थापन के आदेश जारी किये है। भाटी ने कहा है कि वो ऐसी परिस्थितियों में वो 6 फरवरी से राजस्थान विधानसभा भवन, जयपुर के सामने अनिश्चतकालीन धरने पर बैठेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *