सरकार के खिलाफ नारेबाजी…600 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज:रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का एक्शन, निरीक्षक की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की रैली के दौरान कानून-व्यवस्था भंग होने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, मुख्य मार्ग जाम करने और आम जनता को परेशानी में डालने के आरोप में संघ के पदाधिकारियों सहित 500 से 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई थाना अभनपुर में पदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक की शिकायत पर की गई। अब पढ़े क्या है पूरा मामला 29 जनवरी 2026 को वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर अभनपुर थाना पुलिस की टीम धरना-प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए तूता, नवा रायपुर पहुंची थी। यहां छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ के सदस्य अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरना समाप्त होने के बाद संघ के नेताओं द्वारा प्रदर्शनकारियों को भड़काने का आरोप है। अब पढ़े पुलिस ने क्या कहा पुलिस का कहना है कि राम गुलाम ठाकुर द्वारा भड़काऊ भाषण देने के बाद रामराज कश्यप के नेतृत्व में रसोईया संघ के सदस्य नवा रायपुर के मुख्य मार्ग की ओर बढ़ गए। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को रोककर अवैध रूप से रैली निकाली गई। मौके पर मौजूद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अभनपुर ने रैली को अवैध बताते हुए बार-बार समझाइश दी कि मुख्य मार्ग अवरुद्ध करने से आम जनता को असुविधा होगी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने निर्देशों की अनदेखी की। सीएम–मंत्री के खिलाफ हुई नारेबाजी पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री सहित शासन-प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और नारेबाजी की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस ने इस मामले में रामराज कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष), मेघराज बघेल (प्रदेश सचिव), कचरा चंद्राकर (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुनीता, उल्फी यादव, कन्हैया यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष), राम गुलाम ठाकुर सहित अन्य 500-600 सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पढ़े FIR की कॉपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *