सरकार के दो साल पूरे होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम:खंडार विधायक, कलेक्टर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया जिलास्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

राजस्थान में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर सवाई माधोपुर जिले की उपलब्धियां को दर्शाती हुई प्रदर्शनी का आज विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। इस दौरान खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, कलेक्टर कानाराम, जिला प्रमुख सुदामा मीणा सहित कई अनेक जिलाधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के इंदिरा मैदान पर आयोजित विकास प्रदर्शनी का विधायक जितेंद्र गोठवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियां लगाई गई । जिनमें पंच गौरव अमरूद उत्पाद, मार्बल मूर्ति कला, खेल फुटबॉल, वनस्पति नीम, पर्यटन स्थल रणथंभौर टाइगर रिजर्व, आयुर्वेद चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण, शिक्षा विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग आदि विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गई। जिनका विधायक सहित अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों को स्कूटी का भी वितरण किया गया। विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। जिसके चलते सवाई माधोपुर जिले को भी हजारों करोड़ की लागत से कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने भी कहा कि विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्य सवाई माधोपुर जिले में किए गए हैं ।किसी भी क्षेत्र में विकास की कोई कमी सरकार द्वारा नहीं लाई गई है। साथ ही आने वाले समय में और भी कई महत्वपूर्ण एजेंडे सरकार ने समायोजित किए हैं। जिन पर जल्द ही कार्य शुरू होगा। इस मौके पर विधायक कलेक्टर एवं अधिकारियों ने जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *