सरकार नहीं पूछेगी अघोषित आय का सोर्स, एकमुश्त भरें 39% टैक्स

भास्कर न्यूज | अमृतसर सीए रोहित कपूर ने कहा कि एक अप्रैल 2026 को लागू हो रहे इनकम टैक्स एक्ट 2026 के तहत सरकार करदाता से बिना टैक्स भरे अर्जित अघोषित आय का सोर्स नहीं पूछेगी। करदाता अघोषित आय पर 39% टैक्स भरकर तनावमुक्त हो सकता है। टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर एसो. की ओर से पोस्ट बजट एनालिसिस सेमिनार में सीए रोहित कपूर ने यह जानकारी दी। कपूर ने कहा कि अगर करदाता अघोषित आय को ​िछपाकर रखता है तो फिर विभागीय सर्वे होने पर खुलासा होता है तो 200 प्रतिशत तक टैक्स भरना पड़ सकता है। यह टैक्स व पैनल्टी कम भी हो सकती है लेकिन यकीनन 100 प्रतिशत टैक्स अदा करना तो तय ही है। उन्होंने कहा कि 39 प्रतिशत टैक्स भरने की स्थिति में सरकार अथवा विभाग यह पैसे कहां से आए इसका सोर्स नहीं पूछेगी। जहां आयकर गुड पे मास्टरों के लिए सरकार ​िरयायतों का ​िपटारा खोलने जा रही है वहीं बेड पे मास्टरों पर सख्ती भी करने जा रही है। जो भी आय कर चोरी करने का प्रयास करेगा, उनपर सरकार की पैनी नजर है। सीए आंचल कपूर ने भी जीएसटी और रिफंड प्रक्रिया के बारे में व्यापारियों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ, भारतीय व्यापार मंडल के प्रधान राजीव अनेजा, उद्योगपति रंजन अग्रवाल, पीएचडी चेम्बर्स ऑफ कामर्स पिंटेक्स के प्रदेश चैप्टर के संयोजक जयदीप सिंह, उद्योगपति राजीव खन्ना व अन्यों ने आंचल और रोहित कपूर से सवाल भी पूछे। दोनों ने समस्त व्यापारियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। सीए रोहित कपूर ने कहा कि साल 2026-27 के दौर में सर्वे तथा छापेमारी बढ़ेगी, ऐसे में जीएसटी और आयकर चोरी करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। टीएमए के प्रधान दीपक खन्ना, महासचिव राजीव खन्ना, विनोद सेठ ने मुख्यातिथि आंचल व रोहित कपूर को सम्मानित किया। मौके पर द पीस गुड्स एसो. कटड़ा आहलूवालिया के प्रधान ओपी बुलानी, कार्यकारिणी सदस्य अशोक शिकारपुरिया, रोटरी क्लब अॉफ अमृतसर के सचिव इंजीनियर मनजीत सिंह और विनोद सेठ इत्यादि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *