भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब सरकार ने खेल कोटे के तहत 24 एसएचओ को प्रमोशन प्रदान किया है। इनमें लुधियाना से एसएचओ राजेश शर्मा को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों की बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए उनकी पदोन्नति की। यह प्रमोशन 2011 से लंबित था, जिसे अब अमली जामा पहनाया गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दो दिन पहले चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर पदोन्नत अधिकारियों को आमंत्रित किया और उनके सम्मान में चाय पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को उनकी बहादुरी भरी सेवाओं के लिए सराहा और उन्हें प्रमोशन की बधाई दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।


