सरकार राज्य को ज्वैलरी हब बना दे तो रेवेन्यू बढ़ सकता है : यशपाल चौहान

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का 13 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन बस स्टेंड के सामने स्थित गुरु नानक भवन में करवाया गया। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रधान बहादुर सिंह वर्मा और पंजाब प्रधान यशपाल चौहान की अध्यक्षता में करवाए महाधिवेशन में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह सिंधवा और पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार मुख्य रूप से शामिल हुए। महाधिवेशन का शुभारंभ पवित्र ज्योति जलाकर किया गया। इस महाधिवेशन में देश के कई राज्यों के स्वर्णकार शामिल हुए। संध के पंजाब प्रधान चौहान ने कहा कि स्वर्णकार समाज हमेशा सभी को खुशियां बांटते है। वह बदसूरत को भी खूबसूरत बना देते हैं। क्योंकि गहने हर किसी के मनपसंद होते है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ढ़ाई साल पहले स्वर्णकारों का एक बोर्ड गठन किया गया है। परंतु उस बोर्ड को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया। अगर बोर्ड बनता है तो सरकार नुकसान नहीं फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि जब बाकी राज्यों से स्वर्णकार पंजाब में आते है तो उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं अगर सरकार यहां पर ज्वैलरी हब बना दे तो पंजाब का रेवेन्यू बढ़ेगा। वहीं अगर ज्वेलरों को आजादी से काम करने दिया जाए ताकि पंजाब राज्य खुशहाल हो सकेगा। इस मौके पर विधानसभा स्पीकर सिंधवा ने कहा कि देश को सजाने वाले लोग आज खुद सजे हुए हैं। सरकार स्वर्णकारों की सबसे ज्यादा अहमियत मानते हैं और उनके साथ हमेशा खड़ी है। स्वर्णकारों की समस्याओं का जल्द कोई हल निकाला जाएगा। स्पीकर सिंधवा ने कहा कि मोदी सरकार यहां एक देश एक वोट के अधिकार की बातें करती है वहीं केजरीवाल एजुकेशन की बात कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने स्कूलों का काया कल्प किया है। उन्होंने स्वर्णकारों को चंडीगढ़ आने के लिए निमंत्रण दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक ठेकेदार ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में 6 बार विधायक बनने का उन्हें मौका मिला है। जिसके दौरान कैप्टन सरकार के समय स्वर्णकारों के कई मुद्दे उठाए। अंत में संघ के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर सिंधवा और विधायक ठेकेदार को सम्मानित किया। इस मौके पर कई कई राज्यों के स्वर्णकार पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *