आबूरोड में सरगरा समाज का वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों और बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। समाज के बुजुर्गों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें माला, साफा और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश सिंदल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह (समूह लगन) की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विभिन्न भामाशाहों ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज के लोगों ने समाज हित में सहयोग का आश्वासन दिया।


