सरगुजा ओलंपिक: एकलव्य विद्यालय घुघरा के छात्रों ने जीते 25 स्वर्ण पदक

सोनहत | विकासखंड सोनहत में आयोजित विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घुघरा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 25 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। प्रतियोगिता में छात्रों की अनुशासित तैयारी और निरंतर अभ्यास का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। इस सफलता का श्रेय विद्यालय की शारीरिक शिक्षा शिक्षिका शकुंतला राजवाड़े एवं प्रशिक्षक अजय कुमार को दिया जा रहा है, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां प्राचार्य वी.के. सिंह ने विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, लगन और टीम भावना का परिणाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *