सरगुजा, बस्तर संभाग के जिलों में बारिश की चेतावनी:बंगाल में बना सिस्टम आज से होगा कमजोर; फिर 28 से पड़ेगी तेज ठंड

छत्तीसगढ़ में 27 और 28 दिसंबर को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। समुद्र से आ रही नमी के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। वहीं अगले चार से पांच दिनों तक रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 28 दिसंबर के बाद तेज ठंड पड़ेगी। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) समुद्र से धीरे-धीरे सतह की ओर बढ़ रहा है। ये आज उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। जिसके बाद सिस्टम का असर खत्म होगा। सोमवार को 11 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम आज मौसम साफ रहेगा। बादल नहीं रहेंगे और नमी भी कम होगी। ठंड नहीं बढ़ेगी। प्रदेश में अभी उत्तर से ठंडी हवा आने का सिलसिला दोबारा शुरू नहीं हुआ है। इसलिए अभी कुछ दिनों तक राहत रहेगी। पिछले करीब सप्ताहभर से ठंड गायब है। बारिश-बादल के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। समुद्र से आ रही नमी के कारण रात का तापमान गिरने से थम गया है। जबकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से चार-पांच डिग्री ऊपर चल रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है। रायगढ़ में ऐसा रहा मौसम सोमवार की सुबह बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में 1 डिग्री की गिरावट और हल्की सर्द हवाएं चलने से मौसम में ठंडक का असर रहा। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *