क्रिसमस के अवसर पर अंबिकापुर के नवापारा स्थित महा गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रात 9 बजे से समस्त धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए जो देर रात तक चले। रात 12 बजे बालक येशु के जन्म के साथ ही चर्च के घंटे बज उठे। गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर विविध आयोजन किए गए हैं। प्रभु ईशु के जन्म पर्व के अवसर पर विशेष रूप से सजाए गए महा गिरिजा घर में चरनी आशीष के सांथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। सरगुजा धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप डॉ अंतोनीस बड़ा की अगुआई में पल्ली पुरोहित फादर जार्ज ग्रे कुजूर ने समस्त धार्मिक अनुष्ठान किए गए। युवक-युवतियों के समूह ने कैरोल सांग गाए। मानवता के लिए दिया प्रेम का संदेश
अपने संदेश में बिशप डॉ अंतोनिस बड़ा ने कहा कि इस वर्ष का क्रिसमस जागरण एक साधारण जागरण नहीं है, यह एक अद्भुत एवं अनोखा जागरण है। क्रिसमस सारी मानव जाति के लिए प्रेम शांति आनंद का पर्व है। हम स्वयं को तैयार करें और सारे गुनाहों के लिए माफी मांगे और अपने मन को शुद्ध करें। इस दौरान पारा टोला से आये समाज के समाज के लोगों ने पवित्र बाइबिल पाठ का वाचन किया गया। रात 12 बजे मनाई गई प्रभु येशु के जन्मदिन की खुशी
रात्रि प्रार्थना सभा के आयोजन के साथ 12 बजे प्रभु येशु के जन्म की खुशियां मनाई गई। इस दौरान चर्च के घंटे बज उठे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में परम प्रसाद का वितरण व बालक येशु का चुंबन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर डा.अजय तिर्की, फ़ादर थेओडोर लकड़ा, ज्ञान लकड़ा, फादर पीटर, फ्रांसिस केरकेट्टा, अलीशा अंशु बड़ा, रुबेन तिग्गा, डेविड एक्का, संतोष किस्पोट्टा,राजेन्द्र तिग्गा सहित धर्मप्रांत के पदाधिकारी, मिशनरीज आफ चैरिटी सिस्टर्स व बड़ी संख्या में गणमान्य व मसीही समाज के लोग मौजूद थे। गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर लोगों द्वारा घरों में विविध आयोजन किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।


