सरगुजा में तीन तीन तलाक़ देकर पत्नी को निकाला,FIR दर्ज:विवाद के बाद पत्नी को दिया तीन तलाक़, पत्नी का आरोप-दूसरी महिला से पति का संबंध

सरगुजा जिले के मोमिनपुरा में युवक ने अपनी पत्नी को विवाद के बाद तीन तलाक़ देकर घर से निकाल लिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज किया है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति का संबंध किसी दूसरी महिला से है, जिसे लेकर पति द्वारा उससे गाली-गलौच व मारपीट की जाती थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मोमिनपुरा निवासी शमा परवीन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति शेख आमिन हुसैन द्वारा पिछले तीन माह से उसके साथ मारपीट एवं गाली-गलौच की जा रही थी। उसका पति शेख आमिन हुसैन राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद नामक संगठन का अध्यक्ष भी है। उसे पति ने तीन तलाक़ देकर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया है। दूसरी महिला से संबंध को लेकर विवाद
शमा परवीन ने बताया कि उसके पति शेख आमिन हुसैन का संबंध दूसरी महिला के साथ है। दूसरी महिला को पति घर में लाता था एवं दोनों घंटों तक बंद कमरे में साथ रहते थे। इसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट एवं गाली, गलौच करता था। शमा परवीन ने आरोप लगाया है कि 16 दिसंबर को पति ने उसके समक्ष तीन बार तलाक़ बोला और मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने समझौते की कोशिश की, लेकिन पति यह कहते हुए उसे रखने के लिए तैयार नहीं है कि उसने तीन तलाक़ दे दिया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने शेख आमिन हुसैन के खिलाफ धारा 296, 351(3) व मुस्लिम विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत FIR दर्ज किया है। थाना प्रभारी शशि कांत सिन्हा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *