त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को सुबह 7 बजे से जारी है। पहले चरण में सरगुजा जिले के अंबिकापुर, लखनपुर एवं उदयपुर ब्लॉकों में और सूरजपुर जिले के सूरजपुर और भैयाथान ब्लॉकों और बलरामपुर के राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी ब्लॉकों में वोट डाले जा रहे हैं। मतों की गिनती भी 3 बजे के बाद मतदान पूर्ण होने के बाद की जाएगी। पंचायत चुनाव में भाजपा के कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं कांग्रेस के सामने पंचायतों में जनाधार बनाए रखने की चुनौती है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव के लिए लोगों में खासा उत्साह है। कई केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक साथ जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच के लिए मतदान होगा। सरगुजा में पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 7 पदों के लिए आज चुनाव हो जाएगा। कई दिग्गज भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा के कई बड़े नेताओं के रिश्तेदारों की किस्मत का फैसला पहले चरण में हो जाएगा। निकाय के बाद पंचायतों में भी कब्जे के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 अंबिकापुर प्रथम से भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी दिव्या सिसोदिया, क्षेत्र क्रमांक 2 से युवा आयोग अध्यक्ष की पत्नी पायल तोमर, क्षेत्र क्रमांक 4 लखनपुर प्रथम से पूर्व सांसद कमलभान सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह, क्षेत्र क्रमांक 5 लखनपुर द्वितीय से विधायक राजेश अग्रवाल के भाई विजय अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने देवेंद्र सिंह और विजय अग्रवाल को समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा सार्वजनिक नहीं की है। भाजपा के बागी भी मैदान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के बागी भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें क्षेत्र क्रमांक 4 से बिहारी लाल तिर्की और क्षेत्र क्रमांक 5 से कामेंद्र राजवाड़े शामिल हैं। कामेंद्र की पत्नी सरिता राजवाड़े पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। कांग्रेस के लिए जनाधार बचाना चुनौती पिछले पंचवर्षीय में कांग्रेस ने जिला पंचायत के साथ ही जनपदों में भी कब्जा जमाया था। कांग्रेस के सामने अपना जनाधार बचाए रखने की बड़ी चुनौती है। कांग्रेस के बागी भी चुनाव मैदान में हैं। विरोधाभास को देखते हुए कांग्रेस ने उदयपुर ब्लॉक के दोनों सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा ही नहीं की। लखनपुर द्वितीय से राजपरिवार से जुड़े विरेंद्र सिंहदेव चुनाव में है। इतने पदों पर चुनाव अंबिकापुर ब्लॉक लखनपुर ब्लॉक उदयपुर ब्लॉक सरगुजा जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए 2838 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए 1134 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


