सरगुजा में नकाबपोश युवकों ने शिक्षिका के घर की लूट:देर रात छप्पर उखाड़कर घुसे, जान से मारने की धमकी देकर लूटा

सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षिका से नगदी, मोबाइल एवं जेवरात लूट लिया और फरार हो गए। शिक्षिका रात को घर में सो रही थी। बदमाश घर का छप्पर तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। घटना से शिक्षिका सहमी हुई है। केरजू चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ागांव हाई स्कूल में पदस्थ लेक्चरर एलबी दिव्या कांता तिर्की (46) कुनमेरा निवासी टंकेश्वर यादव के घर किराए के मकान में निवासरत है। दिव्याकांता तिर्की 7 फरवरी की रात घर में अकेली सोई थी। रात करीब डेढ़ बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर का छप्पर उखाड़कर घर के अंदर घुसे। और लूटपाट की। जान से मारने की धमकी देकर लूटा
घर में घुसे नकाबपोश युवकों ने शिक्षिका की आलमारी खोली। शिक्षिका की नींद खुल गई तो उसे जान से मारने की धमकी देकर युवकों ने उससे 3500 रुपये नगद, मोबाइल, सोने के टाप्स एवं दो जोड़ी पायल सहित दस्तावेजों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
पति के घर वापस आने पर शिक्षिका ने घटना की सूचना दूसरे दिन सुबह पति को दी। घटना की सूचना पर केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नकाबपोश बदमाशों की तलाश जारी
आरोपियों को शिक्षिका पहचान नहीं सकी। आशंका है कि लुटेरों ने शिक्षिका की रेकी की थी। उनकी जानकारी में था कि शिक्षिका अकेले ही घर में थी। केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। सीतापुर पुलिस ने मामले में धारा 331 (2), 309 (4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *