सरगुजा संभाग किसान मोर्चा के सह प्रभारी बने प्रवीण

मालखरौदा | मुख्यालय निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण यादव को 8 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय की सहमति से सरगुजा संभाग में किसान मोर्चा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। ज्ञात हो कि यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने संगठन के हित में जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। किसानों से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *