सरगुजा संभाग में हैवी रेन का अलर्ट, गिरा तापमान:बलरामपुर-सूरजपुर में आज भारी बारिश के आसार, छाए हुए हैं मानसून के बादल

सरगुजा संभाग में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। यह अलर्ट बलरामपुर एवं सूरजपुर जिलों के लिए है, जहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। सरगुजा संभाग में मानसून 18 जून को पहुंच गया है। मानसूनी बारिश से नदी-नालों का जल स्तर बढ़ गया है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री गिर गया है। सरगुजा संभाग में लगातार तीसरे दिन घने बादल छाए हुए हैं और बलरामपुर व सूरजपुर के कुछ स्थानों पर बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बलरामपुर एवं सूरजपुर जिले में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरगुजा संभाग में भी आज बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में सरगुजा में 22 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। नदी-नालों में बढ़ा जलस्तर
संभाग में पिछले तीन दिनों की बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। बलरामपुर जिले में कन्हर नदी उफान पर है। अन्य नदी-नालों में भी जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद खेतों में किसानों ने काम तेज कर दिया है। दो दिनों में 8 डिग्री गिरा तापमान
मानसून पहुंचने के साथ ही लगातार बारिश और बादल छाए रहने से सरगुजा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दो दिनों में सरगुजा का अधिकतम मापमान 8 डिग्री गिर गया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है। दो दिनों पूर्व अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 22.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *