सरदार पटेल स्कूल में 23 को वार्षिक उत्सव का आयोजन

पटना | सरदार वल्लभभाई पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल पटना में वार्षिक उत्सव 2026 का आयोजन 23 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा। विद्यालय संचालक चंद्रशेखर अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम प्राचार्य निशा अवस्थी के निर्देशन में आयोजित होगा, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पटना के प्राधिकृत अधिकारी रविशंकर शर्मा, नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कोरिया देवेंद्र तिवारी, यवत कुमार सिंह, विनोद शर्मा, नमिता शिवहरे, शैलेश शिवहरे, राजेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *