सरदार राव मर्डर मामले में फैसला कल संभव:आज 8 आरोपियों की कड़ी सुरक्षा में पेशी,कोर्ट ने वापस न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

सीकर के एससी-एसटी कोर्ट में सीकर के जुराठड़ा के पूर्व सरपंच सरदार राव की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस समेत सभी आरोपियों के खिलाफ चल रहे प्रकरण में गुरुवार को फैसला आने की संभावना है। सभी आरोपियों को मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। आठ आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय में पेश किया जहां से फिर से न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गुरुवार को इस प्रकरण पर फैसला आने की संभावना है। लॉरेंस विश्नोई की पहले से ही जेल में होने के चलते वीसी के जरिए पेशी करवाई गई। आज आरोपियों की पेशी भारी पुलिस की सुरक्षा में करवाई गई।आठ आरोपी हरदेवाराम, कुलदीप, मुकेश, नरेंद्र, यतेंद्र, भानु प्रताप, सुनील, ओम प्रकाश को न्यायालय में पेश किया गया। मामले के अनुसार 23 अगस्त 2017 को जुराठड़ा के पूर्व सरपंच सरदार राव पलसाना कस्बे में किराना की दुकान पर बैठे थे। दोपहर में एक कार में सवार बदमाश आए और बदमाशों ने रिवॉल्वर से सरदार राव पर फायरिंग कर हत्या कर दी। मृतक पूर्व सरपंच सरदार राव के पिता ने रानोली पुलिस थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच की थी। जांच में गैंगस्टर लॉरेंस का हाथ होना भी सामने आया था। जेल में कैदी सुभाष बराल ने लॉरेंस की मदद से पूर्व सरपंच की हत्या करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस विश्नोई समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *