सरना स्थल पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे : केंद्रीय सरना समिति

केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली में मंगलवार को केंद्रीय सरना समिति व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। सरना स्थल पर हो रहे सरकारी अतिक्रमण को लेकर आक्रोश जताया गया। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि फ्लाईओवर बनाने के बहाने पथ निर्माण विभाग आदिवासी समाज के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा रही है। जिस समय फ्लाईओवर निर्माण के लिए नक्शा बना था, उसी समय निर्माण कर रहे इंजीनियर को सरना स्थल और सरहूल पूजा में लाखों की भीड़ की होती है इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद इंजीनियर द्वारा फ्लाईओवर निर्माण कराया जा रहा है और निर्माण के नाम पर 10 फीट पूजा स्थल की जमीन की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरना स्थल की एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। कहा कि जब भी कहीं सड़क निर्माण होता है तब धार्मिक स्थलों को ध्यान में रखा जाता है। वर्तमान समय में सिरम टोली सरना स्थल की जमीन को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर विभाग द्वारा अधिग्रहण किया जाना गलत है, क्योंकि सरहुल महोत्सव के समय पूरे रांची के अलग-अलग सरना और अखड़ा से लाखों की संख्या में लोग जुलूस लेकर आते हैं। मौके पर रुपचंद तिर्की, नसीम प्रकाश हंस, झरिया उरांव रोहित हंस, रोशन हंश, रंजन मुण्डा, बिरसा मुंडा, अजित उरांव, कृष्णा मुंडा, गहना कच्छप, शुभानी तिग्गा, सन्नी मिंज आदि लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *