सरपंच का 1 साल कार्यकाल पूरा होने पर किया सम्मान

दामापुर| ग्राम पंचायत भगतपुर के सरपंच कपिल चंद्राकर का एक वर्ष का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया। सरपंच ने बताया कि गांव में 50 लाख रुपए से अधिक का विकास कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इन सभी कार्य के लिए स्थानीय विधायक भावना बोहरा का विशेष सहयोग मिला है। आने वाले चार साल में भी उनके सानिध्य में इसी प्रकार का कार्य किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *