अमृतसर | थाना रमदास पुलिस ने गांव कोटली जमीत सिंह के मौजूदा सरपंच को जातिसूचक शब्द बोलने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह और प्रभदीप सिंह निवासी कोटली जमीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मौजूदा सरपंच रविंदर सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह और प्रभदीप सिंह ने उसे फोन पर जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। सरपंच ने बताया कि गांव की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वह गांववासियों की पसंद से चुनी गई है। सरपंच ने कहा कि दोनों आरोपी उसे लगातार धमकाते हैं। फोन पर की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। पुलिस ने बताया कि अरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


