उदयपुर में घासा पंचायम समिति की ग्राम पंचायत वारणी में सरपंच पति ने अपनी फर्म बनाकर पंचायत के कार्यों का ठेका लिया। जबकि नियमानुसार सरपंच के परिवार का कोई भी सदस्य संबंधित पंचायत ठेका नहीं ले सकता है। ये खुलासा RTI से हुआ है। इसको लेकर RTI लगाने वाले रमेश सहित कुछ ग्रामीण जब आज इसका विरोध जताने पंचायत पहुंचे तो वहां दोपहर 12 बजे तक ताला लगा था। ग्राम सचिव सहित सभी कर्मचारी नदारद थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने मौके से कई बार सचिव राकेश यादव को कॉल किया, उन्होंने कॉल नहीं अटेंड नहीं किया। फिर विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची को कॉल कर पूरा मामला बताया। जिस पर उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पति ने सरपंच पत्नी के पद का फायदा उठाया: RTI एक्टिविस्ट
RTI एक्टिविस्ट रमेश जात ने बताया कि सरपंच भंवरी बाई के पति पृथ्वीराज गुर्जर ने खुद की फर्म से ठेके लिए। इसमें छोटे बड़े कई काम कराने के नाम पर लाखों के ठेके लिए। जबकि ये नियम विरुद्ध है। इसमें कुछ जगह तो काम भी नहीं हुआ है। ये पत्नी के पद का सीधे तौर पर फायदा उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं, सरपंच पति कई बार सरकारी दस्तावेजों पर खुद हस्ताक्षर करता है। इनकी मनमानी चल रही है। इसकी शिकायत जिला परिषद CEO, SDM और विकास अधिकारी को भी की गई है। कुबेर कंस्ट्रक्शन नाम से है फर्म, लाखों के ठेके उठाए
सरपंच पति ने कुबेर कंस्ट्रक्शन नाम से फॉर्म बनाई हुई है। जिससे लाखों रुपए के ठेके लिए है। इस फर्म के लेटर पैड 2 अलग अलग मोबाइल नंबर अंकित थे, जो सरपंच पति पृथ्वीराज गुर्जर के थे। उनसे मामले को लेकर जब सवाल किया गया कि तो उन्होंने इस बारे बात करने से इनकार कर दिया और कॉल काट दिया। इनपुट: ओम पुरोहित, मावली


