अड्डा झब्बाल के सरपंच अवान कुमार सोनू चीमा की पिछले वर्ष हत्या कर दिए जाने के एक वर्ष पूरे होने पर 14 जनवरी को उनके पैतृक गांव चीमा कलां में पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सरपंच विक्रम चीमा, जिला परिषद सदस्य मुनीश कुमार के पुत्र मोनू चीमा ने कहा कि मंगलवार को श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद शबद कीर्तन होगा और उसके बाद श्रद्धांजलि समारोह होगा।


