धौलपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरमथुरा थाना पुलिस ने मोठियापुरा पुल के पास से अवैध रूप से पत्थर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मोठियापुरा पुल के पास बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। यह सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर ट्रैक्टर ड्राइवर मेघराम (50) को गिरफ्तार किया है। मेघराम सरमथुरा थाना क्षेत्र के हुलासपुरा बरौली का रहने वाला है। यह कार्रवाई राजस्थान के डीजीपी, भरतपुर रेंज के आईजी और धौलपुर एसपी सुमित कुमार मेहरड़ा के निर्देश पर की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस नंबर 56/2025 के तहत धारा 303(2) BNS 2023, धारा 41,42 फॉरेस्ट एक्ट और धारा 4/21 MMRD एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई में एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जागिड़, एएसपी धौलपुर मनोज कुमार शर्मा और वृत्ताधिकारी सरमथुरा नरेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।


