धौलपुर के सरमथुरा कस्बे के शांडिल्य पाड़ा में एक मकान से 5 से 6 फीट लंबा कोबरा सांप निकला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। यह घटना पंजाब नेशनल बैंक के पास पवन शर्मा के घर के पास हुई। सांप निकलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ा। वनकर्मी जयपाल गुर्जर ने बताया कि उन्हें फोन पर सांप निकलने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वनकर्मी जयपाल गुर्जर के साथ विष्णु गुर्जर, संतोष गुर्जर और बी.पी. सिंह सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे। वनकर्मियों के इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। कंटेंट:- नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा


