नासिरदा क्षेत्र के बड़ला ग्राम में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश स्थापना समारोह आगामी 7 फरवरी को होगा। इसके साथ ही गांव में विशाल तेजा मेला भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समूचे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। 151 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ आयोजन के तहत बुधवार को 151 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह यात्रा बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए डीजे की धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं के साथ आगे बढ़ी और अंत में तेजाजी मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीण की एकजुटता बनी मिसाल वीर तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण में करीब 50 लाख रुपए की लागत आई है। यह पूरी राशि गांव के ग्रामीणों ने अपनी सरसों की तूड़ी को सामूहिक रूप से बेचकर एकत्रित की। ग्रामीणों की यह सामूहिक पहल आस्था, त्याग और सहयोग का अनूठा उदाहरण बन गई है। इनपुट: महेंद्र धाकड़, नासिरदा।


