सरसों के तेल की मिलावट पर फूड डिपार्टमेंट की जांच:मनेन्द्रगढ़ में दो बड़े वितरकों से नमूने लिए, लैब में जांच के बाद होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं औषधि नियंत्रक चंदन कुमार ने सरसों के तेल में व्यापक मिलावट की खबरों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशभर में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस कड़ी में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता की टीम ने दो प्रमुख वितरकों से सरसों के तेल के नमूने एकत्र किए हैं। टीम ने सिविल लाइन स्थित मेसर्स पूरख चंद प्रेम चंद से लाल गुलाब कच्ची घानी सरसों का तेल और पुराने नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित मेसर्स गर्ग ट्रेडर्स से पतंजलि कच्ची घानी सरसों के तेल के नमूने लिए हैं। ये सभी नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सरसों के तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कदम आम जनता को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाने और खाद्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *