सरायकेला| सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के कक्षा नवम का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने बताया कि नवम बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के 14 छात्र-छात्राओं ने हर एक विषय में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पूरा विद्यालय परिवार सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।


