सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने चलाया जनसंपर्क अभियान

भास्कर न्यूज| सिमडेगा वनवासी कल्याण केंद्र की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखण्ड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा ने सिमडेगा प्रखंड के तामड़ा, भेलवाड़ीह, कामतारा आदि गांव में जाकर भैया-बहनों के द्वार में पहुंचकर बच्चों के विकास को लेकर अभिभावकों से चर्चा की । सामूहिक रूप से गांव के सभी टोले मोहल्ले में पहुंचकर छात्र हित में अभिभावकों से मिले, इस दौरान सभी आचार्य-आचार्या भैया-बहनों के पढ़ने का समय, घर में उनके द्वारा किये जा रहे क्रियाकलाप , खेलकूद और उनके अन्य गतिविधियों पर विस्तृत रूप से अभिभावकों से चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य-आचार्या ने क्षेत्र के भ्रमण कर नवीन नामांकन के लिए भी अभिभावकों को जागरूक किया । इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विषय में भी लोगों को बताकर पढ़ाई के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया । इस अभियान में विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्याओं ने जोर-शोर से हिस्सा लिया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *