अलवर| सरस डेयरी दूध की खरीद दरों में 16 फरवरी से बढ़ोतरी करेगी। सरस डेयरी अलवर के प्रबंध संचालक सुरेश सेन ने बताया कि वर्तमान में दुग्ध उत्पादकों को 700 रु. किलो फैट के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। इसमें 50 रु. प्रति किलो फैट बढ़ाकर 750 रु प्रति किलो फैट के हिसाब से दुग्ध भुगतान किया जाएगा। इसमें दुग्ध उत्पादकों को मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ अलग से मिलेगा। दूध की क्रय दरों में वृद्धि करने से दुग्ध संघ पर करीब 25 लाख रुपए मासिक का अतिरिक्त भार बढ़ेगा।


