सरस मेला कारीगरों को एक मंच प्रदान कर रहा: हरभजन

अमृतसर | सरस मेला में पांचवे दिन कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह व मशहूर गायक जय सिंह ने शिरकत किया। सिंग जय सिंह के गानों से दर्शक झूम उठे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरस मेला विभिन्न राज्यों के कारीगरों को एक मंच प्रदान करता है। जहां वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारी विरासत मेलों से जुड़ी हुई है। एडीसी परमजीत कौर ने बताया कि 23 मार्च तक चलने वाले इस मेले के दौरान भारत के अलावा विदेशों से भी सामान खरीदने व प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। 19 मार्च को जिवाना अदलीवाल और मोंटी वार्स, 20 मार्च को हरिंदर सोहल, 21 मार्च को रविंदर ग्रेवाल और 22 मार्च को निरवैर पन्नू सरल मेला में पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *