सरहिंद-पटियाला रोड को चौड़ा करने को लेकर मांगा जवाब

लुधियाना| एनजीटी ने सरहिंद-पटियाला रोड को चौड़ा करने के मामले में तैयार याचिका को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। एनजीटी ने वृक्षारोपण के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए कहा है। इंजीनियर कपिल अरोड़ा, कुलदीप खेरा और डॉ अमनदीप सिंह बैंस ने आईआरसी कोड का पालन न करने को लेकर एनजीटी में याचिका की है। एनजीटी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभाग भूमि अधिग्रहण करने में विफल रहे। संबंधित स्थान के 10 किलोमीटर के भीतर दिशा निर्देश का पालन करने और प्रतिपूरक वृक्षारोपण करने के लिए भूमि का अधिग्रहण क्यों नहीं किया जा सकता है। एनजीटी ने कहा कि संबंधित अधिकारी 11 अगस्त को होने वाली सुनवाई से पहले वृक्षारोपण के लिए अनिवार्य दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *